सीएम भूपेश बघेल ने समाज प्रमुखों से की मुलाकात, सामाजिक भवन के लिए दी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति

सीएम भूपेश बघेल ने समाज प्रमुखों से की मुलाकात, सामाजिक भवन के लिए दी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति

सीएम भूपेश बघेल ने समाज प्रमुखों से की मुलाकात, सामाजिक भवन के लिए दी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: February 1, 2021 2:43 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा प्रवास के दौरान विभिन्न समाज के प्रमुखों से भेंट की। समाज प्रमुखों द्वारा की गई मांग पर उन्होंने अंजुमन इस्लामिया कमेटी, माहेश्वरी समाज और साहू समाज को सामाजिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। वहीं जिन समाज के पास भूमि नहीं है, उन्हें बहुत ही रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कही ये बात

इस अवसर पर राजस्व मंत्री और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव उपस्थित थे।

Read More: स्टडी सर्किल के छात्रों से रूबरू हुए सीएम भूपेश बघेल , प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"