सीएम भूपेश बघेल तीन जिलों के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
सीएम भूपेश बघेल तीन जिलों के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को जांजगीर-चाम्पा, बेमेतरा और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से रवाना होकर 11 बजकर 40 मिनट पर जांजगीर-चाम्पा जिले के मालखरौदा इलाके के गांव सतगढ़ पहुंचेंगे। वहां वे चन्द्रनाहू समाज के 75 वें वार्षिक महाअधिवेशन में शामिल होंगे।फिर इसी जिले के नगर पंचायत डभरा में वे दोपहर एक बजे से छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ एक्शन में पाक सरकार, भारत के दवाब में की कार्रवाई
सीएम भूपेश बघेल दोपहर करीब ढ़ाई बजे वे बेमेतरा पहुंचेंगे और मंडी प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मेला 2019 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वे यहां से रवाना होकर दोपहर करीब चार बजे दुर्ग जिले के कुम्हारी के समीप ग्राम खपरी आएंगे। यहां वे कृषि संगोष्ठी और किसान मेले में शामिल होंगे। इसके अलावा वे पाटन के मंडी परिसर में शाम करीब पौने पांच बजे से होने वाले कोटवार सम्मेलन और कन्या हाईस्कूल मैदान में आयोजित शिक्षाकर्मी सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे।

Facebook


