सीएम भूपेश बघेल ने गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर को दिया कांधा, अब गांव का स्कूल होगा शहीद जवान के नाम पर

सीएम भूपेश बघेल ने गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर को दिया कांधा, अब गांव का स्कूल होगा शहीद जवान के नाम पर

सीएम भूपेश बघेल ने गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर को दिया कांधा, अब गांव का स्कूल होगा शहीद जवान के नाम पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 18, 2020 11:56 am IST

रायपुर: लद्दाख के गलवान घाटी में बीते दिनों भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच हुए हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला निवासी गणेश राम कुंजाम भी थे। आज शहीद गणेश राम कुंजाम का पार्थिव शरीर राजधानी रायपुर पहुंचा, यहां उन्हें एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Read More: प्रवासी मजदूरों को बड़ी सौगात, नई योजना के तहत मिलेगा रोजगार, 50 हजार करोड़ की राशि मंजूर

इस दौरान देखा गया कि सीएम भूपेश बघेल खुद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देने आगे आए और उन्होंने गणेश राम को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए ऐलान किया है कि जिस स्कूल में शहीद गणेश राम पढ़ते थे, उस स्कूल का नाम शहीद जवान के नाम से रखा जाएगा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी, समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9 और नए मरीज मिले, 2 बच्चे और 3 बच्ची भी शामिल, सभी एक ही गांव के

बता दें कांकेर के गीधाली गांव के सपूत गणेश कुंजाम लद्दाख में तैनात थे। गलवानी घाटी में चीनी सेना से हिंसक झड़प में वे घायल हो गए थे। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इस झड़प में 20 जवान शहीद हो चुके हैं।

Read More: तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों पर लगा बैन, कोरोना संकट के चलते लिया गया बड़ा फैसला

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"