सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘गोधन न्याय योजना’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगा महत्वपूर्ण बदलाव, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में बनेगा गौठान

सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘गोधन न्याय योजना’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगा महत्वपूर्ण बदलाव, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में बनेगा गौठान

सीएम भूपेश बघेल बोले- ‘गोधन न्याय योजना’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगा महत्वपूर्ण बदलाव, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में बनेगा गौठान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 9, 2020 4:12 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मानव और पशुधन के बीच आदिकाल से अटूट नाता रहा है। इस तरह पशुधन का संरक्षण और संवर्धन हमारे विकास के लिए आवश्यक है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा अहम निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार के दिन से ‘गोधन न्याय योजना’ की शुरूआत की जा रही है। यह गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Read More: हाथी के हमले से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत, सड़ी गली अवस्था में मिली लाश

मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्वसमाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के कार्यक्रम के तहत गांवों में गौठान का निर्माण किया जाएगा। इन गौठानों के सही ढंग से संचालन के लिए गठित गौठान समिति में गांव के चरवाहा भी अनिवार्य रूप से सदस्य होंगे। गौठान समिति द्वारा अर्जित आय में चरवाहा की भी हिस्सेदारी होगी। मुख्यमंत्री बघेल ने अवगत कराया कि राज्य में अभी तक दो हजार 200 गौठानों का निर्माण हो चुका है और लगभग तीन हजार गौठानों का निर्माण प्रगति पर है। राज्य में गौठान निर्माण कार्य को गति देते हुए आगे हर गांव में गौठान का निर्माण किया जाएगा।

Read More: Watch Live: मोस्ट वांटेड विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उज्जैन पुलिस कर रही खुलासा

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत किसानों और पशुपालकों से शासन द्वारा निर्धारित दर पर गोबर की खरीदी की जाएगी। इससे राज्य में गोधन के संरक्षण तथा संवर्धन और वर्मी कम्पोष्ट के उत्पादन को बढ़ावा देने सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही पशुओं के खुले में चराई पर रोक भी लगे। इससे किसान अन्य दूसरी फसल अथवा उतेरा फसल का उत्पादन आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा खुले में आवारा घूम रहे पशुओं की वजह से होने वाले दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सकेगा। गोबर के संग्रहण से वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। गोबर की खरीदी होने से पशुपालक किसान पशुपालन के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे तथा पशुओं की सही देखभाल तथा उनके संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

Read More: छत्तीसगढ़ की परिवहन चौकियों पर स्थापित होगा आबकारी चेक-पोस्ट, शराब तस्करी रोकने मंत्री कवासी लखमा ने दिए निर्देश

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव सहित सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया और राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की सराहना की। प्रतिनिधि मंडल में यादव समाज, चन्द्रा समाज तथा सतनामी समाज आदि से रमेश यदु, जगनिक यादव, रामकुमार यादव, शिवनंदन यादव, रमेश चन्द्रा, वृन्दालाल धीवर, राजमहंत दिवाकर, यशवंत टंडन, चूडामणी, डॉ. एन.डी. चन्द्रा, सत्या चन्द्रा, सादराम यादव, अमृतलाल, रामरतन चन्द्रा, खम्भन गिरी, अभिषेक सिंह ठाकुर, डी.आर. यादव आदि उपस्थित थे।

Read More: MP कांग्रेस के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते मंत्री सिंहदेव, कहा- विकास दुबे को किया गया है गिरफ्तार, सरेंडर होता तो…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"