सीएम भूपेश ने किसानों को दी बड़ी राहत, कहा- अब लावा फूटा हुआ धान भी खरीदेगी सरकार

सीएम भूपेश ने किसानों को दी बड़ी राहत, कहा- अब लावा फूटा हुआ धान भी खरीदेगी सरकार

सीएम भूपेश ने किसानों को दी बड़ी राहत, कहा- अब लावा फूटा हुआ धान भी खरीदेगी सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 6, 2019 8:41 am IST

जशपुर: छत्तीसगढ़ में धान के समर्थन मूल्य को लेकर केंद्र सरकार से समर्थन नहीं मिलने के बाद भी सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में 2500 रुपए प्रति क्विंटल के दर से धान खरीदने का फैसला लिया है। वहीं, शुक्रवार को जशपुर प्रवार के दौरान भूपेश बघेल ने किसानों के लिए एक और बड़ी सौगात दी है।

Read More: स्कूल से घर जा रही शिक्षिका का गैंगरेप, सुनसान जगह पर ले जाकर 4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर किसानों के धान में लावा भी फूटा होगा तो उसे भी सरकार खरीदेगी। बताया गया कि जशपुर के किसानों सीएम भूपेश बघेल के पास धान में लावा फूटने के बाद खरीदी केंद्रों में धान को खरीदने से इनकार किया जा रहा है। किसानां की समस्या को सुनने के बाद भूपेश बघेल ने ऐलान करते हुए लावा फूटने के बाद भी धान खरीदने की बात कही है।

Read More: अगवा जहाज में 18 भारतीयों के साथ रायपुर के तिवारी दंपति भी शामिल, सीएम भूपेश बघेल बोले- बख्शा नहीं जाएगा कोई भी आरोपी

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज चुनावी दौरे पर झारखंड जा रहे हैं। इस दौरान वे कुछ समय के लिए जशपुर में रूककर किसानों से बातचीत की और उन्हें बड़ी राहत दी है। झारखंड में भूपेश बघेल चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस उम्मीदवार को वोट करने की अपील करेंगे।

Read More: कांग्रेस ने जारी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"