सीएम भूपेश बघेल बोले- प्रदेश 8 निकायों में बने कांग्रेस के महापौर और सभापति, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
सीएम भूपेश बघेल बोले- प्रदेश 8 निकायों में बने कांग्रेस के महापौर और सभापति, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल मंगलवार को मुंगेली जिले के मोतिमपुर (सरगांव) और गरियाबंद जिले के राजिम के दौरे पर हैं। मोतिमपुर प्रवस के दौरान मीडिया से बात करते हुए भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि पहली बार कांग्रेस ने 8 नगर निगमों में महापौर और सभापति के पदों पर जीत दर्ज की है। जनता ने हम पर विश्वास जताया है। इस बात के लिए उन्होंने प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया।
Read More: JNU हिंसा: घायल JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष समेत 19 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगरीय निकाय में जो परिणाम सामने आए हैं, वो कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही संभव हो पाया है। भाजपा का मैनेजमेंट फेल होने पर कहा कि चुनाव में मैनेजमेंट क्या होता है? जनता ने ही भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। किसी भी स्थान पर भाजपा को बहुमत नहीं मिला है, इसलिए वे टक्कर से बाहर हैं।
जेएनयू में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है। इसके लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा को विरोध के स्वर बर्दाश्त नहीं है। इसीलिए जेएनयू में हिंसा जैसी घटनाएं हो रही है।

Facebook


