IT छापेमार कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सीएम बघेल बोले- किसी भी हद तक गिर सकती है केंद्र की सरकार

IT छापेमार कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सीएम बघेल बोले- किसी भी हद तक गिर सकती है केंद्र की सरकार

IT छापेमार कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सीएम बघेल बोले- किसी भी हद तक गिर सकती है केंद्र की सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 28, 2020 4:03 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पिछले दो दिन से चल रहे केंद्रीय आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई को लेकर दोनों राज्यों में हड़कंप मचा हुआ है। आयकर अधिकारियों की कार्रवाई दूसरे दिन भी लगातार जारी रही। वहीं, छापेमार कार्रवाई का मामला आज छत्तीसगढ़ विधानसभा तक पहुंच गया। इसके बाद शुक्रवार को देर शाम केंद्रीय आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल अनुसू​इया उइके को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

Read More: IB कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा के शरीर में चाकुओं के 400 से ज्यादा निशान! CAA विरोधी दंगाईयों ने पार्षद ताहिर हुसैन के घर में तड़पा कर मारा

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सरकार को ​अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्रवाई से एक बात साबित हो गई है कि केंद्र सरकार किसी भी हद तक जा सकती है।

Read More: 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप के बाद गर्भपात के मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, BEO को पद से हटाया, 5 शिक्षक और भृत्य निलंबित

गौरतलब है कि केंद्रीय आयकर विभाग की टीम के अफसरों ने पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई बड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी है। वहीं, शुक्रवार को रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के घर कार्रवाई जारी है। साथ ही सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के घर पर भी दबिश दी है।

Read More: गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती, SC ST OBC वर्ग को बाहर रखने के खिलाफ लगी याचिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"