सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल से अधिक धान खरीदेगी सरकार!

सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल से अधिक धान खरीदेगी सरकार!

सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल से अधिक धान खरीदेगी सरकार!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: December 11, 2019 9:35 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी की लिमिट को खत्म करने का ऐलान किया है। सरकार ने नियमों को शिथिल करते हुए ऐलान किया हे कि अब छोटे किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदा जाएगा। इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया है।

Read More: CAB पर शिवसेना का बयान, वोट बैंक की राजनीति सही नहीं

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि छोटे किसानों को राहत देने के लिए धान खरीदी की लिमिट व्यवस्था को शिथिल किया गया है। अब किसानों का शत प्रतिशत धान ख़रीदा जाएगा। इस दौरान धान खरीदी कर रही समितियों को निर्देश देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि समितियां व्यवस्था बनाकर धान खरीदें, लेेकिन ध्यान रहे कि बिचौलिए और कोचियों का धान नहीं खपाया जाना चाहिए।

Read More: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, अब 62 साल की आयु पूरी होने पर होंगे रिटायर

ज्ञात हो कि बुधवार को केशकाल के सैकड़ों किसानों ने धान खरीदी केंद्र के बाहर मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की थी कि प्रति एकड़ 15 क्विंटल की लिमिट खत्म किया जाए और किसानों का पूरा धान खरीदा जाए। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने छोटे किसानों के लिए धान खरीदी के लिए लिमिट खत्म कर दी है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"