सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई दरियादिली, कहा- हेलीकॉप्टर में फोटोशूट करवाने वालों पर नहीं होगी कार्रवाई, कपल को दिया आशीर्वाद

सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई दरियादिली, कहा- हेलीकॉप्टर में फोटोशूट करवाने वालों पर नहीं होगी कार्रवाई, कपल को दिया आशीर्वाद

सीएम भूपेश बघेल ने दिखाई दरियादिली, कहा- हेलीकॉप्टर में फोटोशूट करवाने वालों पर नहीं होगी कार्रवाई, कपल को दिया आशीर्वाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: February 22, 2021 3:28 pm IST

रायपुर: पुलिस लाइन के स्टेट हैंगर पर फोटोशूट मामले में सीएम भूपेश बघेल की दरियादिली सामने आई है। सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर पर फोटोशूट करवाने वाले जोड़े पर कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। साथ उन्हें अगामी भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस, विमानन, इंटेलिजेंस अफसरों की बैठक हुई, जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने कपल को माफ करने का फैसला लिया है।

Read More: सुबह 8 से तीन बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें, इस जिला प्रशासन ने जारी किया संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश!

मामले को लेकर सीएम बघेल ने आगे कहा कि जोड़े को मेरा आशीर्वाद है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। भविष्य में ऐसा न हो, इसकी जांच होगी। आपको बता दें पुलिस लाइन स्थित स्टेट हैंगर पर सरकारी हेलीकॉप्टर पर एक कपल ने फोटोशूट करवाया था जो अब वायरल हो रहा है।

Read More: जेल प्रहरी ने अंबेडकर अस्पताल के टेक्नीशियन से की मारपीट, जांच में देरी होने पर हुआ था विवाद

इस मामले में सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग लगाने के साथ सीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भी सीएम की सुरक्षा में सेंध का लगाने का आरोप लगाया था।

Read More: किसे पता था प्रेमिका ही कर लेगी प्रेमी का अपहरण, ऐसे हुआ शातिर युवती की करतूतों का खुलासा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"