सीएम भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से की बात, जाना हाल-चाल, कोरोना पर ली जानकारी

सीएम भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से की बात, जाना हाल-चाल, कोरोना पर ली जानकारी

सीएम भूपेश बघेल ने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से की बात, जाना हाल-चाल, कोरोना पर ली जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 9, 2020 5:21 pm IST

दंतेवाड़ा: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दिन-रात कठिन ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से टेलीफोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हो रही कठिनाइयों और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनसे कहा कि आपके कंधे पर कोरोना को हराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Read More: हाईकोर्ट के न्यायाधीशों एवं न्यायिक सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन, मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया 52.44 लाख

बघेल ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आपका कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। आपके कंधों पर ही कोरोना वायरस के फैलाव से बचाने की जिम्मेदारी है, अगर आपने अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया, तो फिर हम जरूर कोरोना को हरा पाएंगे। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। याद रखिए इससे महत्वपूर्ण कोई चुनौती नहीं है, आप मानवता की सेवा में पहली पंक्ति में खड़े हैं, आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का कड़ाई से पालन करें।

Read More: मानवता की रक्षा में लगे कर्मचारियों को लंच पैकेट का वितरण, संस्था ने निभाया सामाजिक धर्म

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर के निकट निमोरा में बनाए गए कॉरेन्टीन सेंटर में ड्यूटी दे रहे एसआई युधिष्ठिर धु्रव, बिलासपुर के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, दुर्ग के सुपेला में डयूटी दे रही महिला आरक्षक यास्मीन खान, दंतेवाड़ा की एसआई सुनीता साहू और बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्यूटी दे रहे एएसआई पुष्पराज सिंह से बड़ी आत्मीयता से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

Read More: स्वास्थ्य विभाग का फरमान, कहा- बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने इन पुलिसकर्मियों से पूछा कि आपकी ड्यूटी कहां है, लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ आप कैसा व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खाने के इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। बघेल ने इन पुलिसकर्मियों से कहा कि आपकी सेहत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कोरोना से लड़ाई में आप प्रथम पंक्ति पर तैनात हैं, अपनी सुरक्षा करते हुए ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी से घर जाने के बाद सर्वप्रथम स्नान करने के बाद ही परिवार वालों से मिले।

Read More: इस कॉमेडियन एक्ट्रेस ने ‘ब्रा’ से ‘मास्क’ बनाकर दिखाया, जमकर वायरल हो रहा वीडियो…देखिए

सुपेला भिलाई में ड्यूटी दे रही महिला आरक्षक यासमीन खान से मुख्यमंत्री ने पूछा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर क्या कार्यवाही करते हैं। यास्मीन खान ने बताया कि उन्हें समझाने का प्रयास करते हैं, पूछते हैं यदि कोई जरूरी काम हो तभी आगे जाएं, नहीं तो वापस अपने घर पर जाएं। उन्होंने बताया कि वह घर से ड्यूटी पर आती जाती हैं। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाने में पदस्थ पुष्पराज सिंह धनबाद बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बॉर्डर पर तीन टीमें लगी हैं, जिनमें से एक डॉक्टरों की टीम है, एक राजस्व अधिकारियों की टीम और एक वन विभाग के अधिकारियों की टीम है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है और वे लोग 3 शिफ्टों में ड्यूटी दे रहे हैं।

Read More: पिता के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मृतक डॉक्टर के बेटे, कोरोन से हुई थी मौत

बिलासपुर के तारबहार थाने में ड्यूटी दे रहे, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वहां लॉकडाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, यहां पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ड्यूटी दे रहे जवानों के लिए चाय-नाश्ता और दोनों टाइम के भोजन की व्यवस्था की है।

Read More: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शीर्ष पर कायम, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं ये नाम

निमोरा के कॉरेन्टीन सेंटर में डयूटी दे रहे एएसआई युधिष्ठिर ध्रुव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह इस सेंटर में रहने वालों से लॉक डाउन का पालन करा रहे हैं, जो बाहर निकलते हैं, उन्हें वापस समझाइश देकर सेंटर में भेजते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चाय, नाश्ते और भोजन का अच्छा प्रबंध किया गया है, जिससे वे संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। दंतेवाड़ा के कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई सुनीता साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह पेट्रोलिंग पार्टी में ड्यूटी दे रही हैं, जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए हैं। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को समझाइश देकर वापस भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोजन की यहां अच्छी व्यवस्था है, ड्यूटी दे रहे लोगों के लिए पानी और ग्लूकोस की व्यवस्था भी की गई है।

Read More: AIIMS के डॉक्टरों से बदसलूकी करने वाला आरक्षक ल…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"