सीएम भूपेश बघेल का करारा तंज, कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं’

Ads

सीएम भूपेश बघेल का करारा तंज, कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं'

  •  
  • Publish Date - April 9, 2019 / 09:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में उम्मीदवरों के नामांकन जमा के बाद प्रचार अभियान में तेजी आई है। लगातार राजनीतिक दलों के नेता चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को लोरमी में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भाजपा ने ठगा नहीं।’ बता दें मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल बिलासपुर लोकसभा के लोरमी पहुंचे और यहां की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के लिए वोट करने की अपील की।

Read More: ससुराल से निकाली गई महिला कहीं भी दर्ज करा सकती है मुकदमा, क्षेत्राधिकार को लेकर SC का अहम फैसला

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री और जेसीसीजे प्रमुख अजीत जोगी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जोगी के कांग्रेस छोड़ते ही पार्टी का उद्धार हो गया। आज देखिए पार्टी ने प्रदेश में 65 सीट जीतकर अपनी सरकार बनाई है। बघेल ने आगे कहा डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की गृहणियों, शिक्षाकर्मी, किसान और यहां तक मजूदरों को भी ठगा है। इस दौरान उन्होंने किसानों को एक राहत भरा संदेश देते हुए कहा कि आप चिंता मत करें राष्ट्रीयकृत बैंकों का भी कर्ज अप्रैल तक माफ किया जाएगा।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/gwVekwjbjuo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>