Raipur Murder Case: रायपुर के युवक की यहां रेत में दफन मिली लाश, शराब पार्टी के बाद से था लापता, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहलाने वाली मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी

Ads

Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या के सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 08:43 PM IST

Raipur Murder Case/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के मंदिर हसौद में युवक की हत्या का खुलासा
  • शराब पार्टी में विवाद के बाद की गई हत्या
  • पार्षद समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, रेत में दफन मिला शव

Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या के सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड में बीजेपी पार्षद समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद कातिलों ने युवक की लाश को महासमुंद के नानगांव में दफनाई दी थी, जिसे खोदकर निकला गया।

शराब पीने के दौरान विवाद के बाद ले ली जान

मिली जानकारी के मुताबिक, नकटी निवासी मृतक भुवनेश्वर यादव (Raipur Murder Case) 22 मई से लापता था, जो मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि घटना वाले दिन मंदिर हसौद शराब भट्ठी के पास मृतक शराब पीने के दौरान भुवनेश्वर यादव और कुछ लोगों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मृतक और निर्दलीय पार्षद गोलू रात्रे के बीच गाली-गलौज हुई। विवाद के बाद पार्षद ने अपने साथियों के साथ मिलकर भुवनेश्वर को कार में बैठाकर पहले महासमुंद के महानदी किनारे ले गया, फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

सबूत मिटाने की कोशिश

इसके बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने भुवनेश्वर के शव (Raipur Murder Case)  को रेत में दफना दिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस युवक की तलाश कर ही रही थी। तभी भुवनेश्वर का आखरी लोकेशन मंदिर हसौद के आस पास के इलाके में बता रहा था, पुलिस को जानकारी मिली की भुवनेश्वर गोलू रात्रे और उसके कुछ साथियों के साथ आखरी बार शराब पीते देखा गया था। जिसके बाद से ही लापता हो गया था।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों के निशानदेही पर नांदगांव घाट से भुवनेश्वर के शव को बरामद किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने पार्षद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

मृतक कौन था?

मृतक की पहचान भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो मोनेट कंपनी में ऑपरेटर था।

भुवनेश्वर यादव कब से लापता था?

वह 22 मई से लापता था।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

शराब पीने के दौरान पानी को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की गई।

शव कहां मिला?

आरोपियों की निशानदेही पर महासमुंद के नांदगांव घाट इलाके से शव बरामद किया गया।

पुलिस ने कितने लोगों को गिरफ्तार किया है?

इस मामले में पार्षद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।