Naxalite Arms Dump Recovered: एंटी नक्सल मोर्चे पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.. बड़े पैमाने पर जंगल से जब्त हुए हथियार और विस्फोटक, जानें कैसे मिली थी डंपिंग की सूचना

Ads

Naxalite Arms Dump Recovered Latest Videos: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में हथियार, विस्फोटक और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 10:06 PM IST

Naxalite Arms Dump Recovered Latest Videos || Image- AIR File

HIGHLIGHTS
  • सुरक्षा बलों ने जंगल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए।
  • ऑपरेशन अंतिम प्रहार खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया।
  • नक्सलियों द्वारा छिपाई गई मशीनरी और उपकरण मौके पर नष्ट किए गए।

गड़चिरोली: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में हथियार, विस्फोटक और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत यह कार्रवाई 27 मई को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी। (Naxalite Arms Dump Recovered Latest Videos) पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया, “सुरक्षाकर्मियों ने एक इन्सास राइफल, दो सिंगल-शॉट राइफलें, दो 12-बोर राइफलें और 18 कारतूस बरामद किए। हथियारों के निर्माण में कथित तौर पर इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें दो खराद मशीनें, दो मोटरें, एक ग्राइंडर मशीन, इन्वर्टर यूनिट, बैटरी, लोहे की छड़ें और सोलर प्लेट शामिल हैं।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बीजल लॉन्चर और तीन ट्यूब लॉन्चर शामिल

विज्ञप्ति के मुताबिक, मौके से बरामद विस्फोटक सामग्री में 25 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो क्लेमोर माइन, 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर और 500 से अधिक बीजल सेल के साथ-साथ सात बीजल लॉन्चर और तीन ट्यूब लॉन्चर शामिल थे। यह कार्रवाई गड़चिरोली जिला पुलिस की सी-60 कमांडो यूनिट, पड़ोसी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बम निरोधक दस्ते द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारी मशीनरी और उपकरण मौके पर ही नष्ट

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि हथियार और इनके निर्माण उपकरण छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के काकुर थाना क्षेत्र से लगभग सात किलोमीटर दूर एक वन क्षेत्र में छिपाए गए थे। (Naxalite Arms Dump Recovered Latest Videos) अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले करने के लिए जंगल में सामग्री छुपा रखी थी। उन्होंने बताया कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनरी और उपकरण मौके पर ही नष्ट कर दिए गए।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

Q1. सुरक्षा बलों ने क्या बरामद किया?

हथियार, आईईडी, डेटोनेटर और हथियार बनाने वाली मशीनें बरामद की गईं।

Q2. यह अभियान किस नाम से चलाया गया?

यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत की गई थी।

Q3. अभियान में कौन-कौन सी एजेंसियां शामिल थीं?

सी-60 कमांडो, डीआरजी और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई की।