Teejan Bai Health Update/Image Credit: IBC24 File
Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को बुधवार देर रात एम्स रायपुर (Teejan Bai admitted in AIIMS Raipur) के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि तीजन बाई को निमोनिया की भी शिकायत है। उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने जानकारी देते हुए बताई कि डॉक्टरों के त्वरित इलाज से उनकी हालत में अब सुधार है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।
तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा की पहचान मानी जाती हैं। उन्होंने पंडवानी कला को देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया। महाभारत की कथाओं को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत करने के कारण वे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) को 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ के भिलाई के गांव गनियारी में 24 अप्रैल 1956 को तीजन बाई का जन्म हुआ था। उनका जन्म तीजा पर्व के दिन हुआ, इसलिए इनकी माँ ने तीजन नाम रख दिया। इनके पिता का नाम चुनुकलाल पारधी और माता का नाम सुखवती था। तीजन बाई (Teejan Bai Health Update) अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।