राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सभी अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे अपनी एक दिन की सैलरी, भूपेश बघेल बोले- आपका धन्यवाद

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सभी अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे अपनी एक दिन की सैलरी, भूपेश बघेल बोले- आपका धन्यवाद

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सभी अधिकारी मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे अपनी एक दिन की सैलरी, भूपेश बघेल बोले- आपका धन्यवाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 31, 2020 12:19 pm IST

रायपुर: कोविड 19 से बचाव और राहत के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। संकट के इस समय में प्रदेश के अधिकारियों और कर्मारियों ने सरकार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया है। इन अधिकारियों को सीएम भूपेश बघेले ने धन्यवाद दिया है।

Read More: कंगना ने खोले लाइफ के ​सीक्रेट, बोली किसी के साथ बेड शेयर नही कर पाती, पार्टनर की खूबी भी बताई

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के समस्त अधिकारियों ने अपने एक दिन का वेतन प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी और जरूरतमंदों की मदद हेतु “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में देने की घोषणा की है। इस सहायता के लिए मैं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ को धन्यवाद देता हूं।

Read More: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, दिल्ली मरकज के धार्मिक आयोजन से आए 107 लोगों को करें क्वॉरेंटाइन

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक दिन की सैलरी देने का ऐलान किया है। संकट के समय में प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Read More: अग्रवाल सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 51 लाख रुपए, कहा- संकट के समय में हम सरकार के साथ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"