सीएम भूपेश बघेल आज एक दिवसीय यूपी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ads

सीएम भूपेश बघेल आज एक दिवसीय यूपी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

  •  
  • Publish Date - February 25, 2019 / 02:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्तरप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर करीब एक बजे रायपुर से राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वे वहां से दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर हेलीकॉप्टर से बाराबंकी के मुंजापुर-मसौली के लिए प्रस्थान करेंगे। फिर वहां साढ़े तीन बजे कबीर आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम पांच बजे मुंजापुर-मसौली से लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। फिर शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ से राजकीय विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम साढ़े सात बजे वापस यहां पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें- शहीद मेजर की पत्नी ने एसएसबी परीक्षा में किया टॉप, अगले साल शामिल हो

लोकसभा चुनावों में जुटी कांग्रेस उत्तरप्रदेश में अपनी वापसी की हरसंभव कोशिश कर रही है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता यूपी में जोर आजमाइश कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के दूसरे मुख्यमंत्री भी आने वाले दिनों में यूपी में कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाते दिखेंगे।