आज 3600 दीपों से जगमगाएगा चंदखुरी का कौशल्या मंदिर, CM भूपेश बघेल भी भेजेंगे दीप

आज 3600 दीपों से जगमगाएगा चंदखुरी का कौशल्या मंदिर, CM भूपेश बघेल भी भेजेंगे दीप

आज 3600 दीपों से जगमगाएगा चंदखुरी का कौशल्या मंदिर, CM भूपेश बघेल भी भेजेंगे दीप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 14, 2020 7:07 am IST

रायपुर। CM भूपेश बघेल दीपावली पर 36 दीप दान करेंगे, सीएम भूपेश चंदखुरी के कौशल्या मंदिर के लिए ये दीये भेजेंगे। बता दें कि दीपावली के पावन पर्व पर आज माता कौशल्या मंदिर 3600 दीपों से जगमगाएगा।

ये भी पढ़ें- एक बीड़ी नहीं देने पर कर दी हत्या, रायपुर में मामूली विवाद पर सनसनी…

सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। CM भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कहा कि दीपावली सबसे अच्छा त्यौहार है । छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहार को अच्छे से मनाते हैं। इस साल धान की फसल भी अच्छा हुई है।

ये भी पढ़ें- ग्रीन पटाखों से ही मनेगी दीवाली, रायपुर में दुकानदारों पर नजर रखने …

सीएम ने कहा कि लोगों के पास पैसे और उत्साह की कमी नहीं है। लेकिन क़ोरोना गाइडलाइन का पालन ज़रूर करें।  अपने घरों में गोबर-मिट्टी से निर्मित दीया जलाएं।


लेखक के बारे में