कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत चयनित अस्पतालों को सम्मानित करेंगे सीएम भूपेश बघेल

कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत चयनित अस्पतालों को सम्मानित करेंगे सीएम भूपेश बघेल

कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत चयनित अस्पतालों को सम्मानित करेंगे सीएम भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 28, 2019 1:45 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के तहत तहत प्रदेश के चयनित अस्पतालों को सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के तहत चयनीत अस्पतालों को सीएम भूपेश बघेल गुरूवार को सम्मानित करेंगे। कायाकल्प 2018-2019 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त को मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

Read More: टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, NHAI के अधिकारी बोले- संभव ही नहीं

कायाकल्प योजना यानी स्वच्छ‍ अस्पताल योजना में शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में स्वछता, संक्रमण नियंत्रण एवं साफ-सफाई को बढावा देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2015 से योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत लोक स्वस्थ संस्थाओं में गुणवता को बढ़ावा देने के लिए मानकों के अनुरुप सेवाएं प्रदाय किए जाने वाली अस्पातालों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। योजना के तहत अस्पतालों को 6 मानक अस्पताल का रखरखाव, साफ सफाई , वेस्ट् प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सुविधाएं, हायजीन प्रमोशनपर खरा उतरना पडता है। वहीं जिला चिकित्सा लय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50 लाख रुपए और द्वितीय 20 लाख रुपए और सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलग-अलग श्रेणी के आधार पुरस्कार देने की योजना है साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Read More: स्कूल बस की चपेट में आने दो मासूम बच्चों की मौत, स्कूल की गेट पर ही हुआ दर्दनाक हादसा

समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक सत्यसनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, बृजमोहन अग्रवाल और महापौर प्रमोद दुबे के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

Read More: सीएम मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर हाईकोर्ट की दो टूक, कहा- छात्रों के भविष्य से न हो खिलवाड़


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"