नगरीय निकाय चुनाव के मैदान में सीएम भूपेश बघेल की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन करेंगे 6 सभाओं को संबोधित

नगरीय निकाय चुनाव के मैदान में सीएम भूपेश बघेल की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन करेंगे 6 सभाओं को संबोधित

नगरीय निकाय चुनाव के मैदान में सीएम भूपेश बघेल की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन करेंगे 6 सभाओं को संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 15, 2019 6:33 am IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है ​सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। चुनावी मैदान प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक दलों के नेता कूद चुके हैं और जनत बीच पहुंचकर अपने उम्मीदवार को वोट करने की अपील कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि चुनावी मैदान में सीएम भूपेश बघेल ने एंट्री मारी है और वे आज रायपुर जिले के चारो विधानसभा का दौरा करेंगे।

Read More: नागरिकता बिल पर असम में बढ़ा तनाव, मोदी-शाह से मुलाकात करेंगे सीएम सर्बानंद

मिली जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल रविवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार प्रसार के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। भूपेश बघेल रायपुर जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीे, रायपुर नगर निगम में 6 सभाओं को संबोधित करेंगे। वे मंडीगेट, मोवा, रामनगर, छत्तीसगढ़ नगर और गांधी मैदान में सभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल के साथ सभी पार्षद प्रत्याशी और विधायक मौजूद रहेंगे।

Read More: दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री बस में सवार 12 यात्रियों की मौत, 40 घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"