दिवंगत कांग्रेस नेता शेख गफ्फार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने बिलासपुर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल

दिवंगत कांग्रेस नेता शेख गफ्फार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने बिलासपुर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल

दिवंगत कांग्रेस नेता शेख गफ्फार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने बिलासपुर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 2, 2020 4:00 am IST

बिलासपुर: सूबे के मुखिया सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को अल्प प्रवास पर बिलासपुर जाएंगे। बिलासपुर प्रवास के दौरान भूपेश बघेल दिवंगत कांग्रेस नेता शेख गफ्फार की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि शेख गफ्फार नगरीय निकाय चुनाव में बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस की ओर से पार्षद प्रत्याशी थे। लेकिन हार्ट अटैक आने से परिणाम से एक दिन पहले उनका निधन हो गया था।

Read More: पशुपालन विभाग ने ‘बर्ड फ्लू’ के लिए प्रवासी पक्षियों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- इन्ही के चलते मुर्गी और अंडे हुए संक्रमित

गौरतलब है कि बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शेख गफ्फार का निधन चुनाव परिणाम जारी होने से एक दिन पहले यानि 23 जनवरी को हो गया था। हालांकि जारी चुनाव परिणाम में शेख गफ्फार की जीत हुई थी। बताया जा गया कि 18 दिसम्बर को प्रचार के दौरान शेख गफ्फार की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

Read More: पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते घरों में दुबके लोग, कोहरा और शीतलहर ने किया हलाकान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"