आज दुर्ग, कांकेर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज दुर्ग, कांकेर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज दुर्ग, कांकेर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: February 9, 2020 2:23 am IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 फरवरी को दुर्ग, कांकेर और गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई-3 दुर्ग से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे पाटन पहुंचेंगे और वहां देवांगन सामाजिक भवन में आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होंगे।

Read More: जैसे ही जज ने सुनाई सजा, कोर्ट परिसर से फरार हुआ दोषी, तलाश में जुटी पुलिस

बघेल 2.15 बजे कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचेंगे और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में लयांग लयोर करसाना पंडुम (खेल युवा महोत्सव) के समापन समारोह में शामिल होंगे। बघेल शाम 5 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहुंचेंगे और वहां रात 7 बजे राजिम माघी पुन्नी मेले का उद्घाटन करने के बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

Read More: केला तना से बनाई ढोल का वीडियो वायरल, बच्चों की मासूमियत ने मन मोहा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"