सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 6, 2020 5:59 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों सहित प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महात्मा गौतम बुद्ध के विचार मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।

Read More: राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर 41 नए कोरोना संक्रमित, मध्यप्रदेश में 3100 पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा

बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है।

Read More: कल सुबह देश को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पीड़ितों और कोरोना के फ्रंटलाइन योद्धाओं के सम्मान में आयोजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"