सीएम बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, ऑनलाइन पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ के बारे में दी जानकारी

सीएम बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, ऑनलाइन पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ के बारे में दी जानकारी

सीएम बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, ऑनलाइन पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ के बारे में दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 16, 2020 12:50 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए घर बैठे पढ़ाई हेतु प्रारंभ किए गए ऑनलाईन शिक्षा पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ को उनके यहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ऑफर किया है। बघेल ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिसा और पंजाब के मुख्यमंत्री को यह पत्र लिखा।

Read More: अगर आपने भी 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच बुक किया था फ्लाइट की टिकट तो वापस मिलेंगे पैसे, निर्देश जारी

बघेल ने अपने पत्र में लिखा है- नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए भारत में पिछले तीन सप्ताह से लाॅकडाउन चल रहा है, जिसे आगामी 03 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लाॅकडाउन के समय सभी स्कूल काॅलेज बंद हैं और निकट भविष्य में इनके खुलने की संभावना भी नहीं है, ऐसे में बच्चें की पढ़ाई जारी के लिए ऑनलाइन पढ़ाई ही एकमात्र तरीका है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऑनलाइन सम्पूर्ण ई-लर्निंग पोर्टल विकसित कर लिया है, यह पोर्टल सभी के लिए निःशुल्क है और cgschool.in पर उपलब्ध है। इसका नाम हमने छत्तीसगढ़ी भाषा में ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ रखा है, जिसका अर्थ हैं, घर बैठे पढ़ाई।

Read More: सावधान! लॉकडाउन उल्लंघन, लोगों की भीड़, खुलने वाली दुकानों पर गृह मंत्रालय की नजर, होगी कार्रवाई

इस पोर्टल की खासियत यह है कि भौतिक कक्षा का ही ऑनलाइन रूप है, जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ने तथा सीखने की सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिलती हैं। सभी कक्षाओं और विषयों के वीडियो लैक्चर सिलसिलेवार उपलब्ध है, जिन्हें विद्यार्थी अपनी सुविधा से देख सकते हैं और अपनी गति से सीख सकते हैं। इसी प्रकार पाठ्यक्रम को बेहतर तरीके से समझाने के लिए आॅडियो तथा पीडीएफ के रूप में भी बहुत अच्छी सामग्री उपलब्ध है। कोई बात समझ में न आने पर विद्यार्थी ऑनलाइन प्रश्न पूछ सकते हैं और शिक्षक उन्हें ऑनलाइन उत्तर दे सकते हैं, इस प्रकार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शंका समाधान भी उपलब्ध है। होमवर्क के प्रश्न ऑनलाइन उपलब्ध है, जिन्हें विद्यार्थी अपनी काॅपी में हल करके शिक्षकों को ऑनलाइन भेज सकते हैं और शिक्षक होमवर्क का मूल्यांकन करके विद्यार्थी को वापस भेज सकते हैं। ऑनलाइन इंटरएक्टिव कक्षाएं भी ली जा सकती है।

Read More: लॉकडाउन में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर थमा रहेगा आवागमन का हर पहिया, देश में अब 325 जिले कोरोना फ्री

हमने इस पोर्टल को विगत 7 अप्रैल को स्कूल शिक्षा के लिए प्रारंभ किया था, मात्र एक सप्ताह में इसके 65 लाख पेज व्यू हो गए हैं तथा 6.50 लाख से अधिक विद्यार्थी अपना पंजीकरण करके 1.26 लाख से अधिक शिक्षकों से पढ़ रहे हैं, इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, हाल ही में हमने इस पोर्टल को महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए भी खोल दिया है। इस पोर्टल की सबसे अच्छी बात यह है कि बिना किसी प्रकार का शुल्क दिए किसी भी राज्य में इसका उपयोग किया जा सकता है, विशेषकर हिन्दी भाषी राज्यों के लिए यह बहुत उपयोगी है। मुझे जानकारी मिली है कि सभी राज्य ऑनलाइन पढ़ाई की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। मैं छत्तीसगढ़ का यह पोर्टल आपके राज्य के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ऑफर करना चाहता हूं।

Read More: अधिकारियों-कर्मचारियों को सीएम का निर्देश, कहा- नोडल अधिकारी हर फोन कॉल करें अटेंड, वरना…

बघेल ने कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी हिन्दी भाषी राज्यों के शिक्षक और विद्यार्थी यदि एक ही पोर्टल जानकारी साझा करें और एक-दूसरे से सीख सकें तो ज्ञान का भंडार बढ़ता ही जायेगा और सबको लाभ होगा। आप यदि इस पोर्टल में अपने राज्य की आवश्यकता के अनुरूप कुछ अनुकूलन करना चाहेंगे तो हम आपके चाहे अनुसार अनुकूलन भी कर देंगे। आपके विद्यार्थी और शिक्षक इस पोर्टल का उपयोग करना तत्काल प्रारंभ कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी आपके अधिकारियों के साथ मिलकर आपको इसका एक डेमो भी दे सकते हैं। कृपया अपने अधिकारियों से छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने को कहें। मुझे विश्वास है कि यह ऑनलाइन पोर्टल देश के सभी विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा।

Read More: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 325 ऐसे जिले जहां अभी तक नहीं आया कोरोना के एक भी केस, कुल 1,489 लोग हुए ठीक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"