CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- पौने 5 लाख गठान बारदाने की जरूरत लेकिन हमें मिले सिर्फ 56 हजार

Ads

CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- पौने 5 लाख गठान बारदाने की जरूरत लेकिन हमें मिले सिर्फ 56 हजार

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 07:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पटना रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने बारदाना की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। सीएम भूपेश ने कहा कि राज्यों को बारदाना उपलब्ध कराने का काम केंद्र का है।

Read More News: अयोध्या में आज बनेगा 5 लाख दीये जलाने का गिनीज रिकॉर्ड, रोशनी से जगमग हुई रामनगरी

लेकिन केंद्र की ओर से हमें अभी तक सिर्फ 56 हजार बारदाना मिला है। जबकि प्रदेश में पौने 5 लाख बारदाने की जरूरत है। सरकार जूट मिल से बाहर जाने के लिए प्रयास कर रही है। इस दौरान सीएम ने बीजेपी के बारदाने गिफ्ट को लेकर भी बयान दिया है।

Read More News: 2021 की तीसरी तिमाही तक उपलब्ध हो सकता है कोविड-19 का टीका, वृद्ध लोगों पर है प्रभावी

सीएम ने कहा कि इसका जवाब हमारे कृषिमंत्री ने दे दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में धान खरीदी से पहले ही बारदाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीजेपी बारदाने के मुद्दे पर बयान देकर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

Read More News: दीपावली देता हैं अंधकार से लड़ने की प्रेरणा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा- कोरोना महामारी के दौर में इस संदेश का खास महत्व है