मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

मंत्री टीएस सिंहदेव की बड़ी बहन के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: June 29, 2020 7:08 am IST

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का आज निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मोहिनी सिंह राणा का विवाह नेपाल के राणा परिवार में हुई थी। वह भोपाल में रहती थीं।

Read More News:एक और क्वारंटाइन सेंटर में भूत की अफवाह, प्रेतबाधा दूर करने प्रवासी मजदूरों को पिलाई यूरिन 

वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं आज दुनिया को छोड़कर चले गए। निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर परिवार के प्रति संवेदना प्रगट किया।

Read More News: वन विहार कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 22 जून को खोला गया था पार्क, संबंधित सभी कर्मचारियों को किया गया 

मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरी बड़ी बहन पिंकी दीदी अनुग्रह, बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक थीं, वह सबसे अच्छे अर्थों में एक प्रेरणा और समर्थन थी। जीवन के लिए उसका उत्साह संक्रामक था और उसकी आत्मा ने कैंसर से जूझने पर भी मरने से इनकार कर दिया। आपकी यादें मेरे साथ हमेशा रहेंगी। शांति।

Read More News: आज पेश किया जा सकता है नगर निगम का बजट, कोरोना संकट में क्या बढ़ेगा जेब पर भार !


लेखक के बारे में