आ​र्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेस का राज्य स्तरीय संगोष्ठी, मुख्यमंत्री ने भाजपा और पूर्व सीएम पर किया करारा प्रहार

आ​र्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेस का राज्य स्तरीय संगोष्ठी, मुख्यमंत्री ने भाजपा और पूर्व सीएम पर किया करारा प्रहार

आ​र्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेस का राज्य स्तरीय संगोष्ठी, मुख्यमंत्री ने भाजपा और पूर्व सीएम पर किया करारा प्रहार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 20, 2019 8:12 am IST

भोपाल: देश में आर्थिक मंदी के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल के मानस भवन में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया है। आयोजन में सीएम कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया सहित सभी कांग्रेस नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम कमलानाथ ने मध्यप्रदेश सरकार के 6 महीने कार्यकाल की चुनौतियों और उपलब्धियों को जनता से साझा किया।

Read More: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस तय करे भारत का समर्थन करता है या पाकिस्तान का

सीएम कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते कहा कि सरकार को काम करने के लिए साढ़े 6 महीने मिले हैं। इस दौरान सरकार को कई बड़ी चुनौती मिली। सरकारी खजाना खाली था, अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही थी और बदहाल कृषि सरकार के सामने बड़ी चुनौती थी। लेकिन बावजूद इन चुनौतियों का सामना करते हुए सरकार ने कई बड़े काम किए हैं।

Read More: मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बढ़ी आस, सस्ते हो सकते हैं आईफोन और स्मार्टवॉच जैसे गैजेट्स.. देखिए

प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद सरकार ने पहलीं अगस्त तक 20 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। 50 लाख किसानों के खाते में पैसे मिले। लेकिन वास्तविक में 38 लाख किसान ही थे। इस दौरान कई किसानों के दो दो खाते मिले। 50 हजार रुपए तक के कर्जदार किसानों का कर्जा माफ हुआ है।चालू खातों वाले किसानों तक 2 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा।

Read More: टेबल के ​नीचे से 50 हजार रुपए मांगने वाला इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे

देश में आर्थिक संकट होने के बावजूद हमने प्रदेश में कई काम करके दिखाए हैं। प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए बड़े कदम उठाने पड़ेंगे। यहां 15 साल बीजेपी की सरकार रही, सब भगवा कर दिया। हमने बारिश होते ही सर्वे शुरु कर दिया, सर्वे शुरु होते ही फिर बारिश हो गई। सारा सर्वे बरबाद हो गया, अब फिर से सर्वे कर रहे हैं।

Read More: जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक, सरकार दे सकती हैं इन चीजों में राहत.. देखिए

कमलनाथ ने सभा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 15 साल तक कांग्रेस का झंडा उठाया है, अब शांत बैठने की वक्त नहीं है। बीजेपी मुंह चलाने में माहिर है। कांग्रेस को ये सब नहीं आता। शिवराजजी धरने पर बैठ जाएंगे, उनमें इतनी हिम्मत और चिंता है तो दिल्ली जाकर धरना दें। वो केवल यहीं कैमरे के सामने सब करते रहेंगे

Read More: पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद यौन शोषण मामले में गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में होंगे पेश

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/BbK0QMztKpw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"