CM शिवराज आज दो मंत्रियों के साथ चाय पर करेंगे चर्चा, सिंधिया के साथ जाएंगे राजगढ़

CM शिवराज आज दो मंत्रियों के साथ चाय पर करेंगे चर्चा, सिंधिया के साथ जाएंगे राजगढ़

CM शिवराज आज दो मंत्रियों के साथ चाय पर करेंगे चर्चा, सिंधिया के साथ जाएंगे राजगढ़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: January 7, 2021 3:43 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के दो मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से चर्चा करेंगे। करीब 15 मिनट तक सीएम अहम विषयों को लेकर चाय पर चर्चा करेंगे।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 1050 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 10 मरीजों की मौत, 957 मरीज हुए स्वस्थ

इसके बाद सुबह 10ः45 बजे खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से चर्चा करेंगे। चाय पर मंत्रियों के साथ चर्चा को लेकर मुख्यमंत्री एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए। देखना होगा कि विपक्ष इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Read More News: महिला सशक्तिकरण की मिसाल, 17 साल से कर रही कंडक्टर की नौकरी

बता दें कि मंत्री समूह की बैठक में सीएम ने मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा का फैसला लिया था। इस फैसले के मुताबिक मुख्यमंत्री आज से मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा करने की शुरूआत करेंगे।

Read More News: किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 युवक और 7 युवतियां गिरफ्तार 

सिंधिया और शिवराज जाएंगे राजगढ़

मुख्यमंत्री शिवराज आज राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राजगढ़ जाएंगे। जहां दोनों कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंधिया आज सुबह भोपाल पहुंचेंगे। राजगढ़ के दौरे के बाद मुख्यमंत्री महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करेंगे।

Read More News: व्यापारी कल अर्धनग्न होकर करेंगे प्रदर्शन, व्यापार मेले की तिथि घोषित नहीं करने को लेकर 


लेखक के बारे में