कोरोना को लेकर प्रदेशभर के कलेक्टर, कमिश्नर, CMHO, मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ सीएम शिवराज करेंगे समीक्षा बैठक, तय होगी रणनीति
कोरोना को लेकर प्रदेशभर के कलेक्टर, कमिश्नर, CMHO, मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ सीएम शिवराज करेंगे समीक्षा बैठक, तय होगी रणनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार बढ़ने से सरकार चिंतित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को देर शाम कोरोना के वर्तमान हालातों की समीक्षा बैठक की। मंत्रालय में शाम 6:30 बजे शुरु हुई ये बैठक रात 10 बजे तक चली। हालांकि इसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
Read More News: छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू? राजधानी का आदर्श नगर बना नया हॉटस्पॉट, 24 घंटे में 35 मरीजों की मौत, 3108 नए मरीज मिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बुधवार को दोपहर 12 बजे एक बार फिर सभी जिलों के कलेक्टरों, कमिश्नरों के अलावा मेडिकल कॉलेजों के डीन और सीएमएचओ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Read More News: दमोह का दंगल! बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन..उपचुनाव के लिए बिछ चुकी सियासी बिसात
सूत्रों ने बताया कि बैठक में सुझाव दिया गया कि कोरोना को कंट्राेल करने के लिए 12 घंटे का बंद रखा जाए। यानी दुकानें खासकर बाजार शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बंद रहें। हालांकि इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। फिलहाल रात 9 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहता है। बैठक में आगामी अप्रैल और मई में होने वाली परीक्षाओं को लेकर भी लंबी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
Read More News: 10 दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय, लगातार मौतों से दहशत में ग्रामीण, हर व्यक्ति के स्वास्थ्य जांच की मांग

Facebook


