बिंदास अंदाज में बाइक पर नक्सलगढ़ के गांव में पहुंचे कलेक्टर-एसपी, ग्रामीणों से मुलाकत कर ली योजनाओं की जानकारी

बिंदास अंदाज में बाइक पर नक्सलगढ़ के गांव में पहुंचे कलेक्टर-एसपी, ग्रामीणों से मुलाकत कर ली योजनाओं की जानकारी

बिंदास अंदाज में बाइक पर नक्सलगढ़ के गांव में पहुंचे कलेक्टर-एसपी, ग्रामीणों से मुलाकत कर ली योजनाओं की जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 29, 2019 9:38 am IST

सुकमा: जिला कलेक्टर चंदन कुमार और एसपी सलभ सिन्हा ने नक्सल प्रभावित गांच गोलापल्ली का दौरा। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि दोनों अधिकारी बिदास अंदाज में बाइक पर सवार होकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। जहां चप्पे-चप्पे पर नक्सलियों का दहशत मंडराता है, वहां बाइक पर किसी अधिकारी का ऐसे पहुंचना बड़ी बात है। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामणों से एक दोस्त की तरह मुलाकात किए और उनसे सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।

Read More: बीजेपी ने उपचुनावों के लिए 36 नामों का किया ऐलान, चित्रकोट से लच्छुराम को टिकट.. देखिए सूची

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कलेक्टर चंदन कुमार और एसपी सलभ सिन्हा ने नक्सल प्रभावित गांच गोलापल्ली का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और घर-घर जाकर उनका हाल जाना।

Read More: 1 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त संचालक गिरफ्तार, बिल पास कराने मांगी थी बड़ी रकम

ऐसा पहली बार नहीं हुआ ज​ब ये दोनों अधिकारी नक्सल मांद में बिंदास होकर पहुंचे हैं। पहले भी दोनों अधिकारियों ने इलाके के ग्रामीणों की मदद के लिए पहल की है। बीते दिनों जहां कलेक्टर चंदन कुमाार ने खून देकर जच्चा-बच्चा की जान बचाई थी। वहीं, दूसरी ओर एसपी सलभ सिन्हा और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से ग्रामीणों के लिए ​मेल मुलकात और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था।

Read More: बांध से पानी छोड़े जाने के बाद दर्जनों गांवो में अलर्ट जारी, भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर

कल तक जो ग्रामीण अफसरों और सुरक्षा बलों के जवानों को देखकर घरों में घुस जाते थे, वे आज अधिकारियों के साथ बैठकर अपनी समस्याओं को साझा करते हैं। इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों के बीच तालमेल बैठाने के लिए कितना काम किया है।

Read More: विदेश दौरे से लौटे विधानसभा अध्यक्ष, कहा- विधायक साथियों को भी जाना चाहिए अफ्रीका

प्लास्टिक सर्जरी करवाकर बच्ची को दिया नया रूप
बीते दिनों जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक बच्ची के होठ का प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उसके चेहरे को नया रूप दिया था। दरअसल बचपन में खेलते वक्त बच्ची का होठ फट गया था, जिसके बाद बच्ची का चेहरा बेडौल हो गया था। अचानक ग्रामीण इलाके के दौर वक्त अधिकारियों की नजर उस बच्ची पर पड़ी इसके बाद अधिकारियों की मदद से बच्ची का प्लास्टिक सर्जरी करवाया गया।

Read More: खड़े ट्रक में घुसी स्कार्पियो कार, आरक्षक समेत 3 की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"