कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद धीरे-धीरे खोला जाएगा शहर

कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद धीरे-धीरे खोला जाएगा शहर

कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद धीरे-धीरे खोला जाएगा शहर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 23, 2020 11:57 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं अब कलेक्टर मनीष सिंह ने 31 मई के बाद राहत देने के संकेत दिए हैं।

Read More News: छत्तीसगढ़ में 20 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 40 नए मामले आए …

कलेक्टर ने कहा कि 31 मई के बाद धीरे-धीरे शहर को खोला जाएगा। एक साथ पूरे शहर को नहीं खोला जाएगा। लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद शहर की स्थिति को समझने में 15 से 20 दिन लगेंगे। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कलेक्टर ने लॉकडाउन में सख्ती बरते के निर्देश दिए थे।

Read More News: मध्यप्रदेश में 6 हजार के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 …

जिसका असर शहर में दिखा। वहीं अब स्थितियों का आंकलन करने के बाद कलेक्टर ने लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद शहर को धीरे-धीरे खोलने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि इंंदौर में लगातार मामले सामने आए हैं। शहर में अब तक 2933 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। आज भी नए मरीज मिले हैं।

Read More News:  ज्योति ने साइकिलिंग फेडरेशन के ऑफर को 1 महीने के लिए टाला, बोलीं- अभी हाथ-पैर में है दर्द


लेखक के बारे में