भाजपा में घमासान, नेताओं के निष्कासन को प्रदेश संगठन ने किया निरस्त
भाजपा में घमासान, नेताओं के निष्कासन को प्रदेश संगठन ने किया निरस्त
दुर्ग, छत्तीसगढ़। भिलाई जिला भाजपा संगठन के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी के भीतर मचे घमासान से पार्टी की फजीहत हो रही है । जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे ने कुम्हारी मंडल की बैठक में हंगामा करने वालों पर कार्रवाई कर निष्काषित करने पत्र जारी कर दिया। लेकिन प्रदेश संगठन ने ही जिलाध्यक्ष के इस अधिकार पर सवाल खड़ा कर दिया। सांसद विजय बघेल की नाराजगी के बाद अब प्रदेश संगठन ने इस निष्कासन को निरस्त कर दिया है।
पढ़ें- शिक्षाकर्मियों का जल्द हो संविलियन, IAS से नेता बने ओपी चौधरी ने की…
दुर्ग-भिलाई में पहले ही राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय के समर्थकों को संगठन की जिम्मेदारी दी जाती थी। यही कारण है कि, दुर्ग की जिलाध्यक्ष उषा टावरी और भिलाई के सांवलाराम डाहरे दोनों सरोज पाण्डेय खेमे से नियुक्त किए गए हैं। इस बार संगठन चुनाव में परिस्थिति डॉ सरोज पाण्डेय के लिए पहले जैसी नहीं है । क्योंकि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से संगठन खेमे के बिना मदद के सांसद बने विजय बघेल ने संगठन चुनाव में पहले वाली मनमर्जी के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर रखी है ।
पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव के लिए समिति घोषित, 14 पदाधिकारियों के नाम शामिल
उन्होंने अपनी अगुवाई में नाराज कार्यकर्ताओं की बैठके लेकर ‘दिल्ली’ से मनमर्जी थोपने का आरोप लगा दिया इसके बाद से दुर्ग-भिलाई में संगठन चुनाव पर अस्थाई स्टे लगा हुआ है। अब प्रदेश संगठन ने ही जिलाध्यक्ष के निष्कासन को गलत बता दिया है।
पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, मरीन ड्राइव में बेवक्त लगने वाले झाड़ू पर सीएम…
भिलाई जिलाध्यक्ष सांवलाराम डाहरे ने पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर अपनी मर्जी से कुम्हारी के 7 नेताओं पर बैठक में व्यवधान का आरोप लगाते हुए उनके निष्कासन का पत्र जारी कर दिया
दरअसल डाहरे ने जिस बैठक का उल्लेख किया वह 17 नवम्बर को कुम्हारी मंडल बैठक थी, जहां फर्जी मंडल अध्यक्ष चुनाव का आरोप लगाते हुए उपरोक्त 7 नेताओं ने चुनाव का सबूत मांग लिया। इसके बाद हंगामा बढ़ने पर बैठक स्थगित हो गई थी। सांसद विजय बघेल ने अब जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे पर ही अनुशासनहीनता का आरोप लगा दिया है।
पढ़ें- जीआरपी में बड़ा फेरबदल, 80 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी
एंटी टैंक मिसाइल स्पाइक का परीक्षण
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/tKdHNIcqzMI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


