राजभवन में अधिकारी की नियुक्ति पर टकराव जारी, अब तक नहीं हुई राज्यपाल के नए सचिव की ज्वाइनिंग

राजभवन में अधिकारी की नियुक्ति पर टकराव जारी, अब तक नहीं हुई राज्यपाल के नए सचिव की ज्वाइनिंग

राजभवन में अधिकारी की नियुक्ति पर टकराव जारी, अब तक नहीं हुई राज्यपाल के नए सचिव की ज्वाइनिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: October 17, 2020 5:44 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजभवन में अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर टकराव लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के नए सचिव के तौर पर नियुक्ति के बाद भी अमृत खलको ने ज्वाइनिंग नहीं की है। जबकि नियुक्ति आदेश चार दिन पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं, कल रविवार को अवकाश होने के चलते ज्वाइनिंग नहीं हो पाएगी।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, प्रयास विद्यालय के 166 और दंतेवाड़ा से 38 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

बता दें कि बीते दिनों सरकार ने बस्तर कमिश्नर अमृत खलको का तबादला आदेश जारी करते हुए राजभवन में सचिव के तौर पर नियुक्ति दी थी। राज्य शासन ने कल दोपहर राजभवन के सचिव सोनमणि बोरा को हटाकर अमृत खलको को नया सचिव नियुक्त कर दिया था। लेकिन वे अभी तक ज्वाइनिंग नहीं लिए हैं।

Read More: चुनावी सभा में कांग्रेस नेता अजय सिंह ने की बीजेपी के केंद्रीय मंत्री तोमर की तारीफ, बोले- सिंधिया के कारण नहीं बन पाए मुख्यमंत्री


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"