कांग्रेस ने ऐन वक्त पर बदले अपने कई वार्डो के उम्मीदवार, नए प्रत्याशियों को दिया बी फार्म, जानिए वजह

कांग्रेस ने ऐन वक्त पर बदले अपने कई वार्डो के उम्मीदवार, नए प्रत्याशियों को दिया बी फार्म, जानिए वजह

कांग्रेस ने ऐन वक्त पर बदले अपने कई वार्डो के उम्मीदवार, नए प्रत्याशियों को दिया बी फार्म, जानिए वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 9, 2019 8:24 am IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव के नाम वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के नेता बागियों को साधने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वही,दूसरी ओर खबर आ रही है कि कांग्रेस ने ऐन वक्त में अपने कई उम्मीदवारों को बदल दिया है और नए प्रत्याशियों को बीफार्म दे दिया है। वहीं, तिल्दा नगर पालिका के भी एक प्रत्याशी को बदला गया है। कांग्रेस ने वार्ड 21 के प्रत्याशी को बदल दिया है।

Read More: शहर संग्राम: भाजपा-कांग्रेस और जेसीसी ने जमा किया बी फॉर्म

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड नंबर 21,22,30,34 और 36 के प्रत्याशियों को बदल दिया है। वहीं, तिल्दा नगर पालिका के वार्ड 21 के प्रत्याशी को बदल दिया है। पार्टी ने पहले नरोत्तम यदु को पार्षद उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अंतिम समय में अरुण खटीक पार्टी ने बीफार्म दे दिया।

Read More: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, आज ही सी​रीज पर कब्जे की तैयारी

बागियों को साधने में बड़ी सफलता
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने बागियों को साधने में बड़ी सफलता पाई है। रायपुर नगर निगम के चुनावी मैदान में बागी होकर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना नाम वापस ले लिया है। कांग्रेस से नाराज होकर निर्दलीय नामांकन भरने वाले 13 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

Read More: कर्नाटक में बीजेपी को बड़ी कामयाबी, 15 में से 12 विधायक जीते, सीएम येदियुरप्पा ने कहा 11 को बनाएंगे मंत्री


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"