महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद गए पिकनिक, 2 निर्दलीय भी हुए रवाना
महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद गए पिकनिक, 2 निर्दलीय भी हुए रवाना
बिलासपुर। महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों को आज पिकनिक पर भेजा गया है। कांग्रेस के 34 पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय भी बस से रवाना हुए है। वहीं, 4 जनवरी को होने वाले महापौर चुनाव से ठीक पहले सभी पार्षद बिलासपुर पहुंचेंगे।
Read More News:राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू, 6 हजार 521 …
बता दें कि बिलासपुर में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव 4 जनवरी को है। ऐसे में चुनाव में किसी प्रकार की खरीद फरोख्त से बचने के लिए कांग्रेस के साथ निर्दलीय पार्षदों को शहर से बाहर भेजा गया है। पार्षद कांग्रेसी शहर से 50 किमी दूर शिवतराई के अनाया रिसोर्ट में दो दिन रुकेंगे। इसके बाद महापौर चुनाव के दिन शहर पहुंचेंगे।
Read More News:खराब मौसम के चलते मुंबई से रायपुर आने वाली फ्लाइट को किया गया हैदरा…

Facebook


