Ram Gopal Agarwal Latest News: फिर बढ़ी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें! अब इस मामले में EOW ने किया गिरफ्तार, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
फिर बढ़ी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें! अब इस मामले में EOW ने किया गिरफ्तार,Ram Gopal Agarwal Arrested in CG Excise Case
Ram Gopal Agarwal Latest News. Image Source- IBC24 Archive
रायपुरः Ram Gopal Agarwal Latest News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उन्हें अब आबकारी घोटाले में EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कोल लेवी वसूली मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। दोनों घोटाले में नाम सामने आने के बाद रामगोपाल अग्रवाल पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे। हाल में उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था।
Ram Gopal Agarwal Latest News: दरअसल, बीतें दिनों कोल लेवी घोटाले में गिरफ्तारी के बाद EOW ने 14 दिन की रिमांड पर उनसे पूछताछ की थी। मियाद खत्म होने के बाद उन्हें एक बार फिर ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें आबकारी घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी ने कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिनों की रिमांड दी है। अब 25 जुलाई के मामले की अगली सुनवाई होगी।
बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के बाद आबकारी घोटाले में कई और नए तथ्य सामने आ सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को EOW ने उन्हें केंद्रीय जेल लेकर गई थी, जहां पहले से न्यायिक हिरासत में बंद अनवर ढेबर के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। इसके अलावा अकाउंटेंट देवेंद्र डडसेना को भी आमने-सामने बैठाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू अब इस मामले में सूर्यकांत तिवारी समेत तीन अन्य आरोपियों को भी रामगोपाल अग्रवाल के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है, ताकि पूरे घटनाक्रम और कथित लेनदेन की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह?
- Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार
- CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने

Facebook


