Kunal Ghosh West Bengal Assembly : विधानसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! TMC के इस विधायक को मार्शलों ने उठाकर किया बाहर, जानें आखिर क्यों लेना पड़ा स्पीकर को बड़ा फैसला
पश्चिम बंगाल विधानसभा में उस समय भारी हंगामा मच गया जब स्पीकर के आदेश पर TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया। घटना के बाद सदन में तीखी नोकझोंक और राजनीतिक तनाव बढ़ गया।
Kunal Ghosh West Bengal Assembly : Image Source : X
- पश्चिम बंगाल विधानसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा।
- स्पीकर के आदेश के बाद मार्शलों की एंट्री।
- TMC में बगावत के बीच सियासी घमासान तेज।
कोलकाता : Kunal Ghosh West Bengal Assembly पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को उस समय भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शलों ने टीएमसी विधायक कुणाल घोष को जबरन उठाकर सदन से बाहर कर दिया। कुणाल घोष पर पार्टी के बागी विधायक अखरुज्जमां के भाषण के दौरान वेल में आकर बाधा डालने और टिप्पणी करने का आरोप है। इस घटना के बाद सदन में टीएमसी, बागी गुट और बीजेपी विधायकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।
क्या है पूरी घटना ?
इस घटना के दौरान जब बागी विधायक अखरुज्जमां बोल रहे थे, तब कुणाल घोष वेल में पहुंचकर उनके ठीक सामने खड़े हो गए। उन्हें रोकने के लिए बीजेपी विधायक भी आगे आ गए, जिससे माहौल गरमा गया। अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ बोस की अपीलों के बावजूद जब हंगामा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने मार्शलों को बुलाया। विरोध करने पर मार्शलों ने कुणाल घोष को उठाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ऋतब्रत बनर्जी को मिली नेता प्रतिपक्ष की मान्यता
दरअसल, बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी बगावत देखने को मिल रही है, जहां ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के पास करीब 60 विधायक हैं और स्पीकर ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। दूसरी तरफ, दिल्ली में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान भी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मानसून सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | TMC MLA Kunal Ghosh suspended from the House for today. TMC MLA Kunal Ghosh interrupted Rebel TMC Chief Whip Akhruzzaman when he was speaking on the Home and Hill Affairs budget. After the Speaker’s order, marshals forcefully took Kunal Ghosh out… pic.twitter.com/QmSwsZpVoh
— ANI (@ANI) July 22, 2026
ये भी पढ़ें
- All School Closed Today: बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, अब लगातार इतने दिनों तक रहेंगे बंद, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
- Dharmendra Pradhan On Rahul Gandhi Statement: ‘छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे है’, राहुल गांधी पर भड़के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, X पोस्ट हो रहा वायरल…
- Raipur Murder News: खुलेआम युवक की हत्या से दहला रायपुर, यहां जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका

Facebook


