कांग्रेस चुनाव समिति ने भेजा डॉ केके धुव्र, गुलाब राज सहित 4 नामों का पैनल, AICC लगाएगी अंतिम मुहर

कांग्रेस चुनाव समिति ने भेजा डॉ केके धुव्र, गुलाब राज सहित 4 नामों का पैनल, AICC लगाएगी अंतिम मुहर

कांग्रेस चुनाव समिति ने भेजा डॉ केके धुव्र, गुलाब राज सहित 4 नामों का पैनल, AICC लगाएगी अंतिम मुहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: October 9, 2020 4:57 pm IST

रायपुर: मरवाही उपचुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने मरवाही सीट के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के लिए आज चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा है कि 1-2 दिनों में घोषणा हो जाएगी।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स पैडलर आशीष जोशी चढ़ा पुलिस के हत्थे, विकास बंछोर के लिए करता था काम

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस चुनाव समिति ने 4 नामों का पैनल भेजा है। पैनल में भेजे गए संभावित उम्मीदवारों अजीत श्याम, डॉ केके धुव्र, गुलाब राज, प्रमोद परस्ते का नाम किया गया है। वहीं बैठक के बाद पीएल पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मरवाही सीट के लिए सभी दावेदारों के नाम पर चर्चा हुई है। अब उम्मीदवारों के नाम का पैनल AICC को भेजा जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। संभवत: एक दो दिनों में नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

Read More: रेल दुर्घटनाओं को रोकने रेलवे और NDRF की टीम ने किया संयुक्त अभ्यास, मॉकड्रिल देखने काफी संख्या में जुटे लोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"