दूसरे के ललना को पलना में झूला रही कांग्रेस : गृहमंत्री, दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध को बताया भ्रम का आंदोलन

Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: January 27, 2021 5:27 am IST

जबलपुर। दिल्ली में कृषि कानून को लेकर कल हुए हंगामे पर मध्यप्रदेश के  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजधानी में जो आंदोलन चल रहा है वह भ्रम का आंदोलन है। मध्यप्रदेश में विरोध की संभावना कहीं से भी नजर नही आ रही है।

Read More News: जिनको हम समझ रहे थे अन्नदाता, निकले उग्रवादी, लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर संबित पात्रा ने की ये बात

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस दौरान विपक्ष पर तंज कसा है, गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दूसरे के ललना को पलना में झूला रही है । विपक्ष के पास विरोध का कोई मुद्दा नहीं है ।

Read More News: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मानपुर क्षेत्र में दो लोगों की हत्या पर जताया दुख, कल रात नक्सलियों ने दिया था   

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शराबबंदी पर भी राय रखी है। मंत्री ने कहा कि मैं  पहले ही शराबबंदी को लेकर अपनी राय रख चुका हूं, निर्णय लेने का अधिकार किसी और का है। विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने ये परंपरा तोड़ी है,  तो फिर हम क्यों  उन्हें उपाध्यक्ष का पद देंगे।

लेखक के बारे में