कांग्रेस के लॉ, आरटीआई और एचआर डिपार्टमेंट के चेयरमैन विवेक तन्खा का इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

कांग्रेस के लॉ, आरटीआई और एचआर डिपार्टमेंट के चेयरमैन विवेक तन्खा का इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

कांग्रेस के लॉ, आरटीआई और एचआर डिपार्टमेंट के चेयरमैन विवेक तन्खा का इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 27, 2019 5:47 pm IST

जबलपुर: लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश कर रहे हैं। इसी बिच खबर आ रही है की जबालपुर के कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विवेक तन्खा कांग्रेस पार्टी में लॉ, आरटीआई और एचआर डिपार्टमेंट के चेयरमैन थे।

Read More: सिपाही की आंख में मिर्ची पावडर डालकर बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए 3 नाबालिग, पुलिस ने दबोचा

बताया जा रहा है की विवेक तन्खा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। तन्खा ने इस्तीफे के साथ ही राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने मन मुताबिक टीम का चयन करें। उन्होंने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से भी इस्तीफा देने की भी अपील की है।

Read More: भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी की तबियत बिगड़ी, सीएम पहुंचे अस्पताल

गौरतलब है कि कांग्रेस ने विवेक तन्खा को लोकसभा चुनाव 2019 में जबलपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह से हार का सामना करना पड़ा।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"