कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू कोरोना पॉजिटिव, बॉम्बे हॉस्पिटल में हुए भर्ती
कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू कोरोना पॉजिटिव, बॉम्बे हॉस्पिटल में हुए भर्ती
इंदौर। सांवेर उपचुनाव में कांग्रेस के भावी उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके कोरोना के हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। वहीं जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इधर कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर फैलते ही कांग्रेस के अन्य नेताओं में हड़कंप मच गया।
Read More News: संसद -विधानसभा सत्र टालना असंवैधानिक, वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद ने अमेरिका की संसद का दिया हवाला, कांग्रेस ने
कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हालत नियंत्रण में हैं। वहीं अब उनके संपर्क में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
Read More News: 40 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने समिति प्रबंधक के घर मारा छापा, कार्रवाई जारी
बता दें कि कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा लगातार उपचुनाव को लेकर बैठकें कर रहे हैं। प्रेमचंद गुड्डू भी लगातार बैठकों में शामिल हुए हैं। फिलहाल उनके संपर्क में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है।
Read More News: छत्तीसगढ़ के इन शहरों में लॉकडाउन का ऐलान, कलेक्टर्स ने जारी किया आदेश, देखें तारीख और लॉकडाउन की अवधि

Facebook


