हाथ में सिगरेट लेकर DJ की धुन पर डांस करते नजर आए कांग्रेस नेता, पहने हुए हैं फटी कमीज, वायरल हुआ वीडियो

हाथ में सिगरेट लेकर DJ की धुन पर डांस करते नजर आए कांग्रेस नेता, पहने हुए हैं फटी कमीज, वायरल हुआ वीडियो

हाथ में सिगरेट लेकर DJ की धुन पर डांस करते नजर आए कांग्रेस नेता, पहने हुए हैं फटी कमीज, वायरल हुआ वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: December 5, 2020 4:38 pm IST

सरगुजाः कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरि का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिव प्रसाद हाथ में सिगरेट और फटी कमीज के साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। IBC24 ने इस वीडियो को लेकर शिवप्रसाद अग्रहरि से बात की, तो उन्होंने कबूल किया कि ये वीडियो उन्हीं का है और दो से तीन साल पुराना है।

Read More: चीन की कोयला खदान में कार्बन मोनोक्साइड का स्तर बढ़ने से 18 मजूदरों की मौत, राहत और बचाव अभियान जारी

सेवादल के जिला अध्यक्ष के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में जमकर कमेंट और प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। जिससे आने वाले दिनों में सेवादल अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले को लेकर जहां कांग्रेस ने नेता डांस कर रहे शिवप्रसाद को सेवादल का अध्यक्ष मानने से ही इनकार कर रहे हैं। वहीं भाजपा को भी कांग्रेस पर हमले का मौका मिल गया है।

Read More; केंद्र सरकार ने कोरोना काल में बढ़ाए पेट्रोलियम पदार्थ के दाम, वापस लेनी चाहिए बढ़ी हुई कीमतः कांग्रेस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"