हाथरस रेप कांड और राहुल- प्रियंका गांधी से दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस विधायक दल का निंदा प्रस्ताव

Ads

हाथरस रेप कांड और राहुल- प्रियंका गांधी से दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस विधायक दल का निंदा प्रस्ताव

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 04:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

रायपुर: हाथरस में हुए रेपकांड को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से आज पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है। इस दौरान पुलिस और राहुल गांधी के बीच झूमा झटकी हुई और राहुल गांधी गिर पड़े थे। दोनों घटनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल ने निंदा प्रस्ताव पारित किया‌ है।

Read More: मध्यप्रदेश में आज 2,041 नए कोरोना मरीज मिले, 20 संक्रमितों की मौत, 2545 मरीज हुए स्वस्थ

निंदा प्रस्ताव को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने जिस तरह से रोका, जिस तरह दुर्व्यवहार किया उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ विधायक दल ने एक निंदा प्रस्ताव पारित किया‌ है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का ‌यह‌ अलोकतांत्रिक रवैया निंदनीय व अस्वीकार्य है।

Read More: राज्यपाल अनुसुइया उइके ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के संशोधित विधेयक पर किए हस्ताक्षर

इससे पहले इस घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि हिटलर की तानाशाही विचारधारा की जर्जर नींव पर आरएसएस और भाजपा टिकी हुई है। यदि भारत में अंग्रेजों की हुकूमत की समाप्ति का अध्ययन करके भी कांग्रेस की वैचारिक ताकत नहीं पहचान पाए, तो सच में आप तरस के लायक हैं। इन गीदड़भकियों को शाखाओं के भीतर ही रखो, सड़क पर तो जनता है।

Read More: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- नए कृषि कानून से किसानों की जमीन को कोई खतरा नहीं, MSP में होती रहेगी वृद्धि

बता दें कि हाथरस रेप कांड को लेकर पूरे देश में जकमर बवाल हो रहा है। वहीं, आज पीड़ित परिवार से मुलकात करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल निकले थे, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। इस दौरान राहुल गांधी की पुलिसकर्मियों से जमकर झड़प हुई और उनसे धक्का मुक्की भी हुई।

Read More: आयात शुल्क मूल्य बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार, मूंगफली में नरमी, सरसों की मजबूती बरकरार