महापौर, सभापति के नामों को लेकर कांग्रेस का महामंथन, PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा- चुनाव के दिन होगा प्रत्याशियों का ऐलान
महापौर, सभापति के नामों को लेकर कांग्रेस का महामंथन, PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा- चुनाव के दिन होगा प्रत्याशियों का ऐलान
रायुपर। नगर निगम महापौर, सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष के नामों को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। राजधानी के राजीव भवन में शाम 5 बजे शुरू हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक करीब एक घंटे के बाद खत्म हो गई। वहीं नामों पर चर्चा के लिए फिर से बैठक बुलाई है। दूसरी बैठक रात 10 बजे होना है।
Read More News:पंचायत आम निर्वाचन: अब तक 9 हजार 533 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामा.
इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC प्रभारी PL पुनिया सहित PCC चीफ मोहन मरकाम, मंत्री अकबर और कवासी लखमा सहित विधायक शामिल हुए।
Read More News:अलर्ट: ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर, कई ट्रेनें हुई रद्द…
मीटिंग के बाद PCC चीफ मोहन मरकाम ने बताया कि 10 निगमों के सम्भावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। निर्णय अंतिम समय पर मालूम चलेगा। चुनाव के दिन ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा। वहीं बैठक में पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।
Read More News:प्रदेश की बिजली कंपनियों ने 31 दिसंबर को बनाया ये नया रिकॉर्ड, ऊर्ज…
मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं ने 15 साल संघर्ष किया, दरी बिछाया पुलिस के डंडे खाए, जनता की आवाज को उठाते रहे, ऐसे लोगों को मिलेगा अवसर। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा, अनुभवी, महिला और सभी वर्ग को ही प्राथमिकता देगी।
Read More News:अजीबोगरीब परंपरा, शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की बीवी

Facebook


