कांग्रेस प्रवक्ता RP सिंह बोले- बिना परीक्षण कोरोना वैक्सीन को दी गई मंजूरी, रमन, अजय चंद्राकर को पहले लगे टीका, ताकि…

कांग्रेस प्रवक्ता RP सिंह बोले- बिना परीक्षण कोरोना वैक्सीन को दी गई मंजूरी, रमन, अजय चंद्राकर को पहले लगे टीका, ताकि...

कांग्रेस प्रवक्ता RP सिंह बोले- बिना परीक्षण कोरोना वैक्सीन को दी गई मंजूरी, रमन, अजय चंद्राकर को पहले लगे टीका, ताकि…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: January 9, 2021 5:27 pm IST

रायपुरः देशभर में कोरोना वैक्सिनेशन 16 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में इस बात का ऐलान किया है। लेकिन वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी लगातार कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल को लेकर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत में बिना पर्याप्त परीक्षणों के कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी गई है इसे लेकर जनता के मन में संशय है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने टीकाकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 15 कोरोना मरीजों की मौत, 1014 नए संक्रमितों की पुष्टि

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में बिना पर्याप्त परीक्षणों के कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। इसे लेकर जनता के मन में संशय है। बेहतर होगा वैक्सीनेशन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं जैसे रमन सिंह धरमलाल कौशिक विष्णु देव साय अजय चंद्राकर जी से की जाए ताकि जनता का भरोसा बना रहे।

Read More: बहुभाषा का ज्ञान होना स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद, अंग्रेजी वैश्विक भाषा है इसे सभी सीखें- सीएम बघेल

बता दें कि देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सिनेशन की शुरुआत हो जाएगी। पहले चरण में 3 करोड़ हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में जिन बाकी 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है, उनका टीकाकरण उसके बाद शुरू होगा। कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा अन्य को टीका मुफ्त मिलेगा या नहीं, इस पर अभी स्पष्टता नहीं है।

Read More: कलेक्टर अविनाश लवानिया की सराहनीय पहल, देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स को जारी किया गया ID कार्ड

गौरतलब है कि इससे पहले ससंदीय सचिव विकास उपाध्याय भी वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार विकसित देशों से प्रतिस्पर्धा प्रतिपादित करने ड्रग रेग्यूलेटर से दबाव डालकर भारत में स्वदेशी को-वैक्सीन को जल्दबाजी में मंजूरी दे दी वो भी बिना तीसरे चरण के ट्रायल के। विकास उपाध्याय ने कहा केन्द्र ऐसा कर नोटबंदी, जीएसटी और बिना सोचे-समझे लॉकडाउन के कार्यप्रणाली को टीके जैसे जोखिम वाले मामले में भी असंवेदनशीलता बरत रही है, जिसका खामियाजा भारतीयों को ही भुगतना पड़ेगा।

Read More: छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक है राजिम : CM भूपेश बघेल, सुविधा विकसित करने नहीं आने दी जाएगी धन की कमी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"