कांग्रेस कार्यकर्ता करें पार्टी के विचार का प्रचार, सोशल मीडिया पर एक्टिव होने वर्कशॉप का आयोजन, कैबिनेट मंत्रियों ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस कार्यकर्ता करें पार्टी के विचार का प्रचार, सोशल मीडिया पर एक्टिव होने वर्कशॉप का आयोजन, कैबिनेट मंत्रियों ने बीजेपी पर साधा निशाना
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज सोशल मीडिया पर एक वर्कशाप आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने इस वर्कशाप का शुभारम्भ किया । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया सहित युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पदाधिकारी इसमे प्रमुख से मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – बड़ा हादसा: किचन में खाना बनाते समय फटा बॉयलर, चार लोगों की मौत, प…
कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने वर्कशाप को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। मोदी तानाशाह के रूप में काम कर रहे है । प्रजातंत्र को बचाना है तो नेहरू जी के बताए गए रास्ते मे चलना होगा और कांग्रेस विचारों पर काम करना होगा । उन्होंने भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए नेहरू को बदनाम करने का आरोप लगाया ।
ये भी पढ़ें – हॉस्टल वार्डन ने आधी रात छात्रा को फोनकर कहा- पत्नी घर पर नहीं है औ…
प्रदेश सचिव चंदन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हमसे ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग कर जनता में भ्रम फैला रहे हैं, जबकि इंडिया में सोशल मीडिया के सभी माध्यमों को लाने का श्रेय कांग्रेस को ही है । उन्होंने युवक कांग्रेसियों से कहा कि वे भी अपनी पार्टी की सारी गतिविधियों को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक प्रसारित कर लोगों को जोड़ें। इस मौके पर सोशल मीडिया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तीन युवक कांग्रेसियों का सम्मान भी किया गया।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/jadZ_AaduIE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


