मांस-मछली के विक्रय पर लगी रोक, बिगड़ते हालात को देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन ने लिया फैसला

मांस-मछली के विक्रय पर लगी रोक, बिगड़ते हालात को देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन ने लिया फैसला

मांस-मछली के विक्रय पर लगी रोक, बिगड़ते हालात को देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 13, 2020 11:38 am IST

कोरबा: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहीं, कोरबा के कटघोरा से शनिवार को 13 नए मामले सामने आए थे। बिगड़ते हालात को देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन ने जहां एक ओर जिले की सीमाओं को सील कर दिया है, वहीं दूसरी ओर अब प्रशासन ने मांस-मछली के विक्रय पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कलेक्टर किरण कौशल ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि पहले ही प्रशासन ने कटघोरा-छुरी को कंप्लीट लॉक डाउन कर दिया है।

Read More: प्रदेश का पहला जिला अस्पताल, यहां प्रवेश करने वाला हर शख्स होगा सेनेटाइज

गौरतलब है कि कोरबा छत्तीसगढ़ का हॉट स्पॉट बन गया है। यहां से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कुल 31 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10 लोगों को रिकवर कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 21 संक्रमितों का उपचार रायपुर एम्स में जारी है।

Read More: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सोने की कीमत, 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचे दाम, चांदी में भी जारी है उछाल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"