AIIMS में कोरोना ब्लास्ट, 184 में से 102 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 24 से ज्यादा डॉक्टर भी शामिल 

Ads

AIIMS में कोरोना ब्लास्ट, 184 में से 102 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 24 से ज्यादा डॉक्टर भी शामिल 

  •  
  • Publish Date - April 9, 2021 / 07:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। एम्स स्टॉफ के 184 में से 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों की लिस्ट में 24 से ज्यादा डॉक्टर भी शामिल है।

Read More News: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आने-जाने वाली सभी बसों पर लगा प्रतिबंध, निर्देश जारी

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मौत के आंकड़ों के साथ-साथ तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर अब मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टर और स्टाफ भी संक्रमित हो रहे हैं। 

Read More News: राकेश्वर की रिहाई! जवान के ‘लालगढ़’ से वापसी पर छाई खुशी

देखें संक्रमित मरीजों के आंकड़ें 

गुरुवार को प्रदेश में कुल 4324 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक 3 लाख 22 हज़ार 338 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत हुई है, मध्यप्रदेश में अब तक 4113 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 90 हजार 165 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हजार 060 है।

Read More News: ऑक्सीजन, रेमडेसिविर पर संग्राम! दर-दर भटकने को मजबूर हैं मरीजों के परिजन