Sakti Constable Suicide News: छत्तीसगढ़ में आरक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Ads

Sakti Constable Suicide News: छत्तीसगढ़ में आरक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Sakti Constable Suicide News: छत्तीसगढ़ में आरक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप /image: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सक्ती जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • शव कमरे की खिड़की में लगे फंदे से लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
  • आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सक्ती। Sakti Constable Suicide News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनका शव कमरे की खिड़की में लगे फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।

Sakti Constable Suicide News वहीं, स्थानीय स्तर पर उसके शराब का सेवन करने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं

Sakti Constable Suicide News फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें