राजधानी में भी 10 मई तक बढ़ाया गया ‘कोरोना कर्फ्यू’, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
राजधानी में भी 10 मई तक बढ़ाया गया 'कोरोना कर्फ्यू', कलेक्टर ने जारी किया आदेश
भोपाल। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी भोपाल में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिया है। इसके पहले आज खरगोन जिले में भी 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।
read more: प्रदेश के इस जिले में 10 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, बढ़ते संक्रमण के कारण जिला प्रशासन ने ल…
इधर खरगोन जिले में भी 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है, कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मरीजों और मौत के आंकड़ों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। इधर छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिले में सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। वहीं, शेष अन्य सेवाओं पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल 12 हजार 400 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। दूसरी ओर 24 घंटे में 97 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं कल 13 हजार 584 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Facebook


