प्रदेश के 28 जिलों में कोरोना कर्फ्यू, संक्रमण पर लगाम लगाने प्रशासन ने लिया फैसला

प्रदेश के 28 जिलों में कोरोना कर्फ्यू, संक्रमण पर लगाम लगाने प्रशासन ने लिया फैसला

प्रदेश के 28 जिलों में कोरोना कर्फ्यू, संक्रमण पर लगाम लगाने प्रशासन ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 15, 2021 5:58 am IST

भोपाल: कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के 52 में से 28 जिलों कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। आज सुबह से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पांच और जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है, इसके बाद अब प्रदेश के कुल 28 जिलों में कर्फ्यू लग गया है। बताया गया कि आज सुबह 6 बजे से टीकमगढ़ में 15 से 19 अप्रैल तक, रीवा में 15 से 25 अप्रैल तक और गुना और रायसेन में 15 से 20 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Read More आज शाम से बेहद जरूरी होने पर ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, छत्तीसगढ़ के एक और जिले में आज शाम से लॉकडाउन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में बुधवार को 9 हजार 720 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 24 घंटे में 51 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं कल 3 हजार 657 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: असम के बोडो नेताओं को बस्तर शिफ्ट किए जाने पर शुरू हुई सियासत, केदार कश्यप ने सरकार पर साधा निशाना

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हजार 551 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 312 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 63 हजार 352 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 3 लाख 9 हजार 489 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: शहर में दो सगी बहनों सहित 4 की मौत के बाद सहमे लोग, कचरा फेंकने वाली गाड़ियों से लाशों को पहुंचाया जा रहा श्मशान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"